दिल्ली में रहने वाले आम
आदमी से लेकर ख़ास आदमी तक सभी जाम की समस्या से परेशान हैं जिनके पास खुद की
गाड़ी है वो भी और रोज जो बसों में धक्के खाकर सफर करते हैं वो भी जबकी दिल्ली
मैट्रों की सेवा हर 2 से 3 मिनट पर हैं और मैट्रों के अंदर जो हाल होता हैं वो हम
सब अच्छी तरह से जानते हैं ...सवाल यहां पर यह हैं कि आखिर दिल्ली की अबादी
दिन-दोगुनी और रात चौगुनी इतनी तेजी से कैसे बढ रही हैं आखिर रोज रेलवे स्टेशनों
से लाखों लोग यहां किस मकसद से आ रहे हैं । अगर सोचा जायें तो इन सबका यहां आने का
एक साफ मतलब यह हैं कि यहां वह अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी सके ..अपने और अपने
परिवार के लिए कुछ कर सकें पर क्या सभी इंसान जो यहां आते हैं वो सफल हैं । आप
अपने आप से पूछिये तो शायद आप इसका जवाब जान पायेंगे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें